22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राशिफल 24 मई 2023: श्रीगणेश की कृपा से 4 राशियों को कार्यों में मिलेगी सफलता, शानदार रहेगा दिन…

HomeRaipurराशिफल 24 मई 2023: श्रीगणेश की कृपा से 4 राशियों को कार्यों...

Date:

आज हम आपको बुधवार 24 मई 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 24 मई 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन बीतने वाला है। आपके सभी बड़े कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। कोई नई व्यापारिक योजना बनाने में सफल रहेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अनुभवी लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। कारोबार संबंधित मामलों में लाभ मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन आनंद से भरपूर रहने वाला है। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मेहनत से हर काम को सफल करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज के दिन आप घर परिवार के लिए कुछ खर्चे भी करेंगे। कारोबार की स्थिति बहुत अच्छी नजर आ रही है। इस सिलसिले में कोई यात्रा भी हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धन कमाने के नए नए अवसर प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी बातचीत की कला लोगों को प्रभावित करेगी। बड़े अधिकारियों की मदद से आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर लेंगे। प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना बनी हुई है। लेकिन आप भाग्य के भरोसे ना बैठकर मेहनत करें। परिवार के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। माता-पिता से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। पारिवारिक मामलों में आपसी साझेदारी से बात बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक रहेगा लेकिन आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होने के योग बने हुए हैं। आप अपने बिजनेस को नया आयाम दे पाएंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कमाई के साधन बढ़ेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। विद्यार्थियों का दिन बढ़िया रहेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके दिन की शुरुआत बहुत ही बेहतर होने वाली है। किस्मत का साथ मिलने से आप अपने जीवन के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अचानक कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरे करने में सफल रहेंगे और आपको लाभ भी प्राप्त होगा। थोड़ी भागदौड़ रहेगी। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आपके दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी बढ़िया नजर आ रहा है, कुछ समय साथ व्यतीत कर सकते हैं। बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी फायदेमंद नजर आ रहा है। आप अपने कारोबार में नए मुकाम हासिल करेंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने के प्रबल योग हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी चतुराई से कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरा कर लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने घर के सभी कार्य समय पर पूरा कर लेंगे। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। अचानक कोई खास मेहमान आ सकता है जिससे माहौल खुशनुमा होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको काफी अच्छे परिणाम मिलने के योग बने हुए हैं। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपके घर कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपको कई साधनों से धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन करने से भी बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम लेकर आया है। आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपको कोई बड़ा लाभ होने के योग बने हुए हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है। आप धार्मिक कार्यों में काफी खर्च करेंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ने के योग बने हुए हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ शानदार समय व्यतीत करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिसकी बहुत दिनों से आप प्रतीक्षा कर रहे थे। नौकरी में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी बढ़ने की अच्छी संभावना बनी हुई है। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन काफी अच्छा रहेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दोस्तों की मदद से कहीं से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। आप एक अच्छे वातावरण का लाभ उठा पाएंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन काफी अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को करियर में अच्छे अवसर मिलने के योग बने हुए हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आपको नौकरी में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके बच्चों को परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल होंगे। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बनाकर चलें, नहीं तो भविष्य में परेशानी हो सकती है। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...