31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

फेसबुक पर बच्चों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें करता था पोस्ट, NCRB की सूचना पर चढ़ा पुलिस के हत्थे…

HomeRaipurफेसबुक पर बच्चों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें करता था पोस्ट, NCRB...

Date:

रायपुर: 20 मई 2023.

भाटापारा:  देश में कड़े कानून होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले कम नहीं हो रही है। दरिंदे महिलाओं को ही नहीं मासूम बच्चों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आए दिन मीडिया में अलग-अलग राज्यों से रेप जैसी दिल दहला देने वाली खबरें आ रही है। इसी बीच बलौदाबाजार पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो बच्चों के अश्लील वीडियो और तस्वीरें फेसबुक पर अपलोड करता था। मामले की जानकारी होने पर NCRB ने स्थानीय पुलिस को मेल कर सूचित किया। मेल पर संज्ञान लेते हुए भाटापारा पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और आगे की कार्रवाई कर रही है।

बताया गया कि आरोपी फेसबुक मैसेंजर के माध्यम से इंटरनेट से महिला एव बच्चो से सम्बन्धित अश्लील पोर्नोग्राफी वीडियो व फ़ोटो डॉउनलोड व अपलोड करता था। आरोपी विष्णु बंजारे ने पुलिस के सामने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में उपयोग किए गए मोबाइल व सिम कार्ड को भी जब्त कर लिया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु (Highlight Box): राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र...

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...