30.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष होने पर 30 मई से भाजपा का चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान…

HomeChhattisgarhभाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी सरकार के सफल 9 वर्ष होने पर 30...

Date:

रायपुर: 19 मई 2023

जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला भाजपा रायपुर की कार्यसमिति बैठक में प्रमुख वक्ता के रूप में लोकसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने दी अभियान की जानकारी।

जिला भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं शहर जिला भाजपा रायपुर की कार्यसमिति बैठक अलग-अलग सत्रों में जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रायपुर लोकसभा के प्रभारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा हस्ताक्षर नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण हो चुके है। उनके नेतृत्व में देश की प्रगति देखते ही बन रही। भारत दुनिया की पांचवीं आर्थिक महाशक्ति बन गई है। पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमारे मोदी जी वर्ल्ड लीडर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं। भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में बड़ी है।
मोदी सरकार के काम को प्रत्येक भारतवासी महसूस कर रहा है क्योंकि विकास का प्रकाश आज हर किसी के पास पहुंच रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि इन बीते 9 वर्षो की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से पार्टी संगठन विशेष जनसंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा। जिसके तहत 11 कार्यक्रम लोकसभा स्तर की तथा 6 कार्यक्रम विधानसभा स्तर के किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 साल के विकासकार्य और कांग्रेस के साढ़े चार साल के कृत्यों से भी जनता को अवगत कराएंगे।

उक्त कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि 29 मई को संगठन के वरिष्ठ नेता राजधानी रायपुर में पत्रकार वार्ता लेंगे, इस दौरान प्रदेशों की राजधानी में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ संवाद किया जायेगा। 30-31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इस महा अभियान लांच रैली को संबोधित करेंगे। पश्चात अभियान की शुरुआत होगी।

1 जून से 22 जून तक के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के तहत हर लोकसभा के 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा। जिसमें शहीदों के परिवार, खिलाड़ी,कलाकार,उद्योगपति, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ताओ व उनके परिवारों से भेट की जायेगी।
इन तारीखों में लोकसभा स्तरीय विशाल जनसभा का भी आयोजन होगा। जिसमें संगठन के राष्ट्रीय नेता व केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। 25 जून (आपातकाल लगाने की तारीख) को लोकसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से यह बताया जाएगा कि कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैसे नष्ट किया था। यह आयोजन लोकसभा क्षेत्र के मुख्य विधानसभा में होगा। भाजपा सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट का भी आयोजन करेगी। जिसमें सोशल मीडिया के प्रमुख इनफ्लुएंसर के साथ संवाद होगा। लोकसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन किया जायेगा।
लोकसभा स्तरीय विकास तीर्थ भी आयोजित होगा जिसमें केंद्रीय नेता शामिल होंगे। जिसके तहत क्षेत्र के किसी एक प्रमुख विकास स्थल पर जाना सुनिश्चित होगा इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं प्रदेश की मीडिया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान भाजपा संगठन प्रत्येक विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन भी करेगी।

बृजमोहन ने कहा कि मोदी सरकार के 9 सालों में और छत्तीसगढ़ भाजपा के 15 सालों में जिन लोगों ने सरकार से लाभ प्राप्त किया है उनका सम्मेलन किया जाएगा। यह लाभार्थी सम्मेलन सभी विधानसभाओं में आयोजित होगा। 21 जून को विधानसभा स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम मनाया जाएगा उक्त कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी दिखाई जाएगी।

इसी तारतम्य में 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। यह आयोजन प्रदेश के प्रत्येक बूथ में होगा।
बृजमोहन ने बताया कि 20 जून से 30 जून तक बूथ स्तरीय घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
बैठक को सांसद सुनील सोनी,पूर्व मंत्री राजेश मूणत, ने भी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इन बैठकों में जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती भाई पटेल,बॉबी कश्यप,
खूबचंद पारख,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल,अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज,सच्चिदानंद उपासने, श्रीचंद सुंदरानी, सुभाष तिवारी,संजय श्रीवास्तव,पूर्व विधायक नवीन मारकंडे,संजय ढीढी,लक्ष्मी वर्मा,सूर्यकांत राठौर,राजीव अग्रवाल,अशोक पांडे,मोतीलाल साहू,मोहन एंटी, मीनल चौबे,मनोज वर्मा,नंदे साहू,चन्नी वर्मा, केदार गुप्ता, दीपक मस्के,नवीन शर्मा,ललित जयसिंघ,अजय राव,डेनिस चंद्राकर,गुलाब टिकरिहा, ओंकार बैस,श्याम नारंग,महेश नायक,अकबर अली,दीपक बेस,संतोष शुक्ला आदि उपस्थित थे।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...