22.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

छत्तीसगढ़ के पुरावैभव से परिचित कराने छाया-चित्र प्रदर्शनी 18 एवं 19 मई को…

HomeRaipurछत्तीसगढ़ के पुरावैभव से परिचित कराने छाया-चित्र प्रदर्शनी 18 एवं 19 मई...

Date:

घासीदास संग्रहालय की कला-विथिका में होगा प्रदर्शनी का आयोजन ,दुर्लभ छाया चित्र प्रदर्शनी में 40 से 150 वर्ष पुराने चित्र किए जाएंगे प्रदर्

रायपुर, 16 मई 2023

छत्तीसगढ़ के लोगों को राज्य  के पुरावैभव से परिचित कराने के लिए पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग द्वारा राजधानी  रायपुर के घासीदास संग्रहालय की कला-विथिका में 18 एवं 19 मई को छाया-चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में पुरातात्विक विषय से संबंधित दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। ये चित्र लगभग 40 से 150 वर्ष पुराने है।
गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा संग्रहालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने और तत्संबंध में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 18 मई को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में पुरातत्व एवं अभिलेखागार विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय जैन संस्था महावीर इंटरनेशनल रायपुर के श्री लोकेश कावड़िया एवं पदाधिकारियों द्वारा संग्रहालय में सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जावेगा।
अधिकारियों ने बताया कि पुरातात्विक वैभव के संबंधित छाया-चित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के मूर्त सांस्कृतिक धरोहरों के बरसों पुराने और वर्तमान समय के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी । इसमें जे. डी. वेगलर (1873-74), ए. एच. लॉन्गहर्स्ट ( 1909-10), एम. जी. दीक्षित (1955), डोनाल्ड एम. स्टेडनर ( 1979-80), माईकल डब्ल्यू. मैस्टर, एम.ए. ढाकी और कृष्णदेव (1983) द्वारा प्राचीन धरोहरों के प्रकाशित चित्रों जिसमें 3री सदी ईसा पूर्व से लेकर 15वीं सदी ईसवी तक के प्रमुख स्मारकों सहित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के वर्तमान भवन के 1953 में स्थापना के समय के चित्र शामिल हैं।
स्कूली बच्चों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रदर्शनी के अवसर पर 18 मई को संग्रहालय आने वाले स्कूली विद्यार्थियों में धरोहरों के प्रति जागरूकता सर्वर्द्धित करने के लिए तात्कालिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन संग्रहालय में किया जाएगा। संग्रहालय देखने के बाद बच्चों से 10 सवाल पूछे जायेंगे। सवाल महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर और उसमें प्रदर्शित कलाकृतियों से संबंधित होंगे। अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिया जावेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...