17.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

छात्र को लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में …

HomeRaipurछात्र को लूटने वाले तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में ...

Date:

रायपुर : 15 मई 2023

रायपुर : राधास्वामी नगर ,भाटागांव से दोस्त का जन्मदिन मनाकर IGKV लौट रहे छात्रों की पिटाई कर दी गयी और एक छात्र से सोने के चैन लूटने वाले तीन आरोपी डोमार पाल संजय नगर निवासी , मोहम्मद समीम और मोहम्मद अहमद निजामी चौक को टिकरापारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है | जबकि इस प्रकरण में एक आरोपी शाहरूख खान फरार है , जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटी गयी सोने की चैन ,दो पहिया वाहन सहित लगभग 1 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है |

दुर्ग के कसारीडीह का रहने वाले योगेश कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। 11 मई को वह अपने यूनिवर्सिटी के एक सीनियर का जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्त रुपेश्वर साहू और भूपेंद्र राजपूत के साथ बाइक में सवार होकर भाटागांव गया था। वहां से रात 12 बजे के करीब जब वह लौटा तो संजय नगर के पास सर्विस रोड पर बाथरूम करने रुका। तभी पीछे से स्कूटी में सवार दो युवक वहां पर पहुंचे।

उन्होंने योगेश को कहा कि यहां पर क्यों खड़े हो। इस जगह पर बाथरूम क्यों कर रहे हो कहकर बहस करने लगे। तभी आरोपियों ने कुछ और युवकों को वहां पर बुला लिया। उन्होंने योगेश और उनके साथियों के साथ मारपीट की। फिर उसके गले का चेन लूट लिया। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मो. समीम, मो.अहमद और डोमार पाल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी शाहरुख खान फरार है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...

धान सड़ने पर सियासत तेज़: कांग्रेस का आरोप—किसानों की मेहनत पर लापरवाही भारी…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खराब...