27.1 C
Raipur
Sunday, April 5, 2026

ग्रामीण विधायक ने शासकीय जमीन को क्रीडा भूमि के रूप में आरक्षित करने कलेक्टर को लिखा पत्र, स्थानीय निवासियों की मांग को बताया उचित…

HomeRaipurग्रामीण विधायक ने शासकीय जमीन को क्रीडा भूमि के रूप में आरक्षित...

Date:

रायपुर : 02 मई 2023


रायपुर: वार्ड क्रमांक 53 बाबू जगजीवन राम वार्ड, देवपुरी के निवासियों ने आज ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा से मुलाकात की और शासकीय जमीन को खेल भूमि हेतु आरक्षित करने का निवेदन किया | जिस पर ग्रामीण विधायक ने त्वरित निर्णय लेते हुए रायपुर कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भरे का पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में रायपुर कलेक्टर को जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका निगम रायपुर वार्ड क्रमांक 53 बाबू जगजीवन राम वार्ड देवपुरी निवासियों के द्वारा देवपुरी स्थित शासकीय भूमि पटवारी हल्का नंबर 73 खसरा नंबर 206/3 कुल रकबा 1.6190रिक्त खाली भूमि है जिसमें भू माफियाओं के द्वारा भविष्य में अतिक्रमण किया जा सकता है , उक्त क्षेत्र में एक भी खेल मैदान नहीं है, जिसके कारण बच्चों , युवाओं को खेल एवं विभिन्न कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है उक्त शासकीय भूमि क्षेत्र के खेल मैदान हेतु उपयोगी है |

उक्त क्षेत्र में निवासरत लोगों ने रिक्त भूमि को खेल मैदान हेतु आरक्षित करने की मांग की है | उन्होंने रायपुर कलेक्टर से निवेदन किया कि जल्द से जल्द उक्त रिक्त भूमि को खेल मैदान घोषित करें, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...