HomeCHHATTISGARHKorbaकोरबा की बेटी संजू देवी का बढ़ा मान: शहीद राजीव पांडेय खेल...

Date:

कोरबा की बेटी संजू देवी का बढ़ा मान: शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार से होंगी सम्मानित, एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में चयन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोरबा। जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी यादव ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनका चयन वर्ष 2025-26 के प्रतिष्ठित शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार के लिए किया गया है। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार 29 अगस्त को रायपुर में आयोजित खेल अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि के साथ ही संजू का चयन एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में भी हुआ है।

पाली विकासखंड के छोटे से गांव केराकछार से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी तक का सफर तय करने वाली संजू देवी छत्तीसगढ़ की उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने देश को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया है। वह छत्तीसगढ़ की एकमात्र कबड्डी खिलाड़ी हैं, जो विश्व चैंपियन भारतीय महिला टीम का हिस्सा रही हैं। नवंबर 2025 में ढाका, बांग्लादेश में आयोजित महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा था।

वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस अहम मुकाबले में संजू देवी ने अकेले 16 अंक जुटाकर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया। इससे पहले मार्च 2025 में ईरान में आयोजित छठवीं महिला एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भी संजू ने भारतीय टीम के लिए स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया था।

उनकी उपलब्धियों को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें रायपुर स्थित अपने निवास पर सम्मानित किया था। वहीं राज्य सरकार की ओर से डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव संजू देवी को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान कर चुके हैं। अब एक बार फिर भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयन के बाद संजू एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अगले महीने जापान के आईची-नागोया के लिए रवाना होंगी। कबड्डी मुकाबले 21 से 26 सितंबर तक आयोजित होने हैं।

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 29 अगस्त को आयोजित खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम एवं खेल मंत्री अरुण साव संजू देवी को शहीद राजीव पांडेय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। तीन वर्षों के लंबित खेल पुरस्कार एक साथ प्रदान किए जा रहे हैं, जिसमें संजू देवी सहित कुल 83 खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा। जिले की एकमात्र खिलाड़ी के रूप में यह सम्मान पाना न केवल संजू के लिए, बल्कि पूरे कोरबा और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

विधानसभा थाना परिसर में दर्दनाक हादसा: वाटर कूलर से करंट लगने पर युवक की मौत, आरक्षक झुलसा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना परिसर...

ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 8.920 किलो गांजा जब्त, बाप-बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोमाखान...