HomeCHHATTISGARHनेपाल में छत्तीसगढ़ के दो नागरिक लापता, 5 सुरक्षित लोग रायपुर लौटे;...

Date:

नेपाल में छत्तीसगढ़ के दो नागरिक लापता, 5 सुरक्षित लोग रायपुर लौटे; सरकार ने तेज की तलाश…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से उत्पन्न गंभीर स्थिति के बीच छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में मौजूद प्रदेशवासियों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों से संपर्क स्थापित करने का अभियान तेज कर दिया गया है। अब तक छत्तीसगढ़ से जुड़े 9 नागरिकों के संबंध में प्रशासन को जानकारी मिली है, जिनमें कई के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है।

प्रशासन के अनुसार रायपुर से नेपाल गए 5 नागरिक दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर सुरक्षित हैं। पांचों 21 अगस्त को नेपाल गए थे और अब छत्तीसगढ़ लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके सुरक्षित होने की खबर से परिजनों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

वहीं रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव और बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी के परिजनों से प्रशासन का संपर्क स्थापित हो गया है। मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं, जबकि मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल पहुंची थीं। प्रशासन दोनों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन कर संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है।

हालांकि बिलासपुर निवासी प्रियंका चौधरी और सुरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता के संबंध में अब भी चिंता बनी हुई है। प्रियंका के नेपाल में लापता होने की सूचना पर प्रशासन परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर एजेंसियों के संपर्क में है। वहीं डॉ. मीना गुप्ता का अंतिम ज्ञात स्थान नेपाल-चीन सीमा स्थित रसुवागढ़ी इमिग्रेशन कार्यालय बताया गया है, जहां बाढ़ और भूस्खलन के कारण व्यापक नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा है। जिला प्रशासन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को आवश्यक जानकारी और सहयोग दिया जा रहा है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद किसी भी छत्तीसगढ़वासी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि राहत और खोज अभियान में तेजी लाई जा सके।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा 8.920 किलो गांजा जब्त, बाप-बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कोमाखान...

रायपुर रेलवे स्टेशन के सामने सरकारी शराब दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आधी...