18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

तपेश कुमार झा बने PCCF, वन विभाग ने दो अन्य अफसरों को भी मिली प्रमोशन..

HomeChhattisgarhतपेश कुमार झा बने PCCF, वन विभाग ने दो अन्य अफसरों को...

Date:

रायपुर: Tapesh Kumar Jha  राज्य शासन द्वारा भारतीय वन सेवा संवर्ग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के तीन अधिकारियों को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। जारी आदेश में तपेश कुमार झा, संजय कुमार ओझा तथा अनिल कुमार राय शामिल हैं।

यह आदेश मंत्रालय (महानदी भवन) नवा रायपुर अटल नगर स्थित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से आज 19 अप्रैल को जारी किया गया है। बता दें कि तपेश कुमार झा डोंगरगढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म डोंगरगढ़ में ही हुआ और उन्होंने प्रा​थमिक शिक्षा भी डोंगरगढ़ से ही हासिल की है। यह डोंगरगढ़ के लिए बड़े गर्व का विषय है उनके शहर का पैदा हुआ और प्राथमिक शिक्षा से पला बढ़ा लड़का आज वन विभाग के एक प्रमुख पद पर पहुंचा। तपेश कुमार झा 1989 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी हैं। 1989 से तपेश वन विभाग के कई जिम्मेदार पद पर पदस्थ रहे और अब उन्हें प्रमोट कर पीसीसीएफ बनाया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related