जी भूषण
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक उम्रकैद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, डबल मर्डर मामले में सजा काट रहे राहुल कंवर उर्फ विकेश ने जेल परिसर के गैसीफायर प्लांट के पास गंभीर कदम उठाया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी। आत्महत्या के कारणों और जेल की सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल वर्ष 2014 से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
ख़बरें और भी…


