32.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

शहडोल रूट पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जाने वो कौन सी हैं ट्रेने….

HomeChhattisgarhशहडोल रूट पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर...

Date:

बिलासपुर : 19 अप्रैल 2023 (रेलवे सूत्र )

बिरसिंहपुर स्टेशन में निजामुद्दीन दुर्ग एक्सप्रेस के लगभग 1500 पैसेंजर को 15 बस सेवा द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें लगभग 500 पैसेंजर बिलासपुर के हैं। इसी प्रकार इंदौर बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के यात्रियों को शहडोल स्टेशन से बस द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सभी यात्रियों के लिए पीने के ठंडा सील पैक्ड पानी के बॉटल तथा खाने के पैकेट उपलब्ध कराए गए हैं। पानी पिलाने का प्रबंध लगातार जारी है।

इस रूट से के सभी स्टेशनों पर पब्लिक एनाउसमेंट सिस्टम से लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है तथा यात्री सहायता केंद्र द्वारा यात्रियों को निरंतर सहायता पहुंचाई जा रही है। वाणिज्य विभाग तथा रेल सुरक्षा बल के कार्मिक स्टेशनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार के सुविधा के तत्पर हैं ।

हेल्पलाइन नंबर –
बिलासपुर स्टेशन 9329933765, रेलवे फोन 65773, सिंहपुर स्टेशन 9752092085, शहडोल स्टेशन 9755558341, अनुपपुर स्टेशन 9752094322, पेंड्रारोड स्टेशन 9752091870.

इसके साथ ही एक सेंट्रलाइज हेल्पलाइन नंबर 1072 जारी किया गया है।

रद्द की गई गाड़ियां

  1. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  2. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  3. 3 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी|

मार्ग परिवर्तित गाड़ियां

  1. 19 अप्रैल 2023 को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर के रास्ते चलेगी |
  2. 19 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-कछपुरा-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलेगी |
  3. 19 अप्रैल 2023 को प्रारंभ होने वाली ट्रेन संख्या 20472 पुरी बीकानेर एक्सप्रेस को डायवर्ट कर पुरी – संबलपुर – झारसुगुड़ा – राउरकेला – रांची – टूंडला – सवाई माधोपुर – जयपुर – बीकानेर रूट से चलाई जाएगी।
  4. दिनांक 18अप्रैल 2023 को प्रारंभ होने वाली पुरी योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18477 को डायवर्ट रूट पुरी – चक्रधरपुर – राउरकेला – झारसुगुड़ा – बिलासपुर – रायपुर – नागपुर – इटारसी – भोपाल- बीना – आगरा – निजामुद्दीन -हरिद्वार – ऋषिकेश से चलाई जा रही है।
स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related