26.1 C
Raipur
Thursday, May 14, 2026

रायपुर : पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल

HomeChhattisgarhरायपुर : पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए...

Date:

जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से लिया आशीर्वाद , प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की |


रायपुर, 18 अप्रैल 2023
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मंगलवार को बेमेतरा जिले के ग्राम सलधा में आयोजित पंचकुण्डीय श्रीरुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री बघेल ने जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से भेंट की और उनसे प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा उपस्थित थे।
गौरतलब है कि जगतगुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज का ग्राम सलधा में 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। ज्ञात हो कि ग्राम सलधा बेमेतरा से 17 किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है, जहां पर सपाद लक्षेश्वर धाम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है, इस भव्य मंदिर में सवा लाख शिवलिंग की प्रतिष्ठा की जाएगी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CM विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

रायपुर / छत्तीसगढ़ बस्तर अभियान, सुरक्षा और विकास मुद्दों...