स्वतंत्रता दिवस 2026: छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरू, ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य आयोजन…

HomeCHHATTISGARHRAIPURस्वतंत्रता दिवस 2026: छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरू, 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष...

Date:

रायपुर/छत्तीसगढ़

राज्य शासन ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश, मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, पूरे प्रदेश में होगा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन
मुख्य बातें
  • स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन के लिए राज्य शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश।
  • मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण।
  • ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर सभी शासकीय कार्यक्रमों में होगा सामूहिक गायन।
  • जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर होंगे ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
  • शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, शासकीय भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय, भव्य और प्रेरणादायी ढंग से मनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस विशेष महत्व का होगा, क्योंकि राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर भी इसी दिन मनाया जाएगा। शासन ने सभी जिला कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के निर्देश दिए हैं।

रायपुर में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, होगा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 15 अगस्त की सुबह 9 बजे मुख्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और प्रदेशवासियों के नाम अपना संदेश देंगे। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी शासकीय कार्यक्रमों में इसका सामूहिक गायन अनिवार्य किया गया है। समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नगर सेना, राष्ट्रीय कैडेट कोर तथा बैंड प्लाटून की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।

जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर होंगे विविध कार्यक्रम

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालयों में नामित मंत्री ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे और मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। जनपद पंचायत मुख्यालयों में जनपद अध्यक्ष, नगर निकायों में अध्यक्ष तथा ग्राम पंचायतों में सरपंच और ग्राम प्रमुख ध्वजारोहण करेंगे। सभी स्थानों पर राष्ट्रगान, देशभक्ति कार्यक्रम और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, भवनों पर होगी आकर्षक रोशनी

जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को जिला स्तरीय समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया जाए। इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर प्रकाशित होने वाले सरकारी विज्ञापन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और छत्तीसगढ़ के शहीदों को समर्पित होंगे। वहीं 15 अगस्त की रात प्रदेश के सभी शासकीय भवनों, कार्यालयों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। आम नागरिकों और निजी संस्थानों से भी अपने भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और रोशनी करने की अपील की गई है।

शिक्षण संस्थानों के लिए भी जारी हुए विशेष निर्देश

शासन ने सभी शासकीय एवं शिक्षण संस्थानों को सुबह 9 बजे से पहले ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साहित्यिक गतिविधियां, खेलकूद प्रतियोगिताएं और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लाउडस्पीकर के उपयोग के लिए जिला प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा तथा केवल देशभक्ति और मर्यादित गीतों के प्रसारण की अनुमति रहेगी।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप को ज्वाइन करना न भूलें।
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब स्लीपर यात्रियों को भी मिलेगी बेडरोल सुविधा, अमरकंटक एक्सप्रेस में किराए पर उपलब्ध होगी चादर-तकिया…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ दुर्ग। दुर्ग-भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास यात्रियों को...