बलौदाबाजार-भाटापारा में दिनदहाड़े लूट: बंदूक की नोक पर व्यापारी से सोना-चांदी लूटकर फरार बदमाश…

HomeCHHATTISGARHBALODA-BAZARबलौदाबाजार-भाटापारा में दिनदहाड़े लूट: बंदूक की नोक पर व्यापारी से सोना-चांदी लूटकर...

Date:

बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़

नए एसपी के पदभार संभालते ही बड़ी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले में नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करते ही एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी को बंदूक की नोक पर लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। आज सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम तरेंगा निवासी व्यापारी बलराम सोनी रोज की तरह अपनी ज्वेलरी दुकान के लिए ग्राम रोहरा जा रहे थे। वह मोटरसाइकिल से अकेले निकले थे। रास्ते में सुनसान स्थान पर विपरीत दिशा से दो बाइक में सवार बदमाश पहुंचे और उन्हें जबरन रोक लिया। पीड़ित के मुताबिक, एक बदमाश ने बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके पास मौजूद सोने-चांदी से भरा थैला लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि लूटे गए जेवर के संबंध में पीड़ित के पास किसी प्रकार का बिल उपलब्ध नहीं है, जिसको लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी…
स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के WhatsApp Group से जुड़ने के लिए लिंक:
https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related