हाईटेंशन लाइन से टकराया स्ट्रीट लाइट का पोल, पांच मजदूर झुलसे, ठेकेदार को नोटिस…

HomeCHHATTISGARHBILASPURहाईटेंशन लाइन से टकराया स्ट्रीट लाइट का पोल, पांच मजदूर झुलसे, ठेकेदार...

Date:

बिलासपुर / छत्तीसगढ़

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का पोल खड़ा करते समय हुआ हादसा, सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती
हेडलाइंस:

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया लोहे का पोल

• पांच ठेका मजदूर करंट से झुलसे

• सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका

• ठेकेदार को नोटिस, जांच शुरू

बिलासपुर। नगर निगम क्षेत्र के सिरगिट्टी जोन के आदर्श नगर वार्ड क्रमांक 11 स्थित पानी टंकी के पास शुक्रवार दोपहर स्ट्रीट लाइट का लोहे का पोल खड़ा करते समय बड़ा हादसा हो गया। पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और पोल पकड़कर काम कर रहे पांच ठेका मजदूर झुलस गए। सूचना पर आपातकालीन दल ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका

घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के मंडला जिले के निवासी बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के व्हाट्सऐप ग्रुप को ज्वाइन करना न भूलें: http://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

फेसबुक से जुड़ें: https://www.facebook.com/me
यूट्यूब से जुड़ें: https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q
ट्विटर (एक्स) से जुड़ें: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: टीवी खरीदने जा रहे दो दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेड लाइन्स: पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा ने...