छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी…

HomeCHHATTISGARHWEATHERछत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और आंधी...

Date:

रायपुर, 11 मई 2026।
छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, जबकि कई जिलों में अब भी तेज गर्मी का असर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

रविवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर के लालपुर क्षेत्र में 39.1 डिग्री, बिलासपुर में 38.4 डिग्री, दुर्ग में 38.6 डिग्री, अंबिकापुर और जगदलपुर में 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा, जशपुर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल तक फैले चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का यह बदलाव देखा जा रहा है। आंधी और बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में तापमान में 5 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...