स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क – रायपुर
हाइलाइट बॉक्स:
- मायाराम सुरजन हॉल में आज खास संगीत संध्या
- सदाबहार नग़मों से महफ़िल होगी गुलज़ार
- मंच संचालन की खास अदा बनेगी कार्यक्रम की जान
- समय : शाम 6.00 बजे से रात 11.00 बजे तक
रायपुर : रायपुर शहर आज, 25 अप्रैल 2026 को एक बार फिर संगीत की रूहानी फिज़ा में डूबने के लिए तैयार है। रजबंधा मैदान स्थित मायाराम सुरजन हॉल में VENUS MUSICAL GROUP की ओर से एवरग्रीन नग़मों की दिलकश प्रस्तुति पेश की जाएगी। पुराने दौर के मशहूर गीत जब सुरों में ढलकर गूंजेंगे, तो श्रोताओं के दिलों में बसी यादें ताज़ा हो उठेंगी। यह महफ़िल संगीत प्रेमियों के लिए एक खुशनुमा तजुर्बा साबित होने वाली है। कहा जा सकता है की यह शाम दिल को छू लेने वाली सुरमई शाम होगी |
उस्तादों की सरपरस्ती, कला का बेहतरीन संगम
इस आयोजन को खास रंग देने के लिए हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर डी. नागेश और आर.के.एम. ग्रुप के डायरेक्टर मो. मिन्हाज़ बतौर मेंटर्स अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनकी सरपरस्ती और तजुर्बा कलाकारों की पेशकश में निखार लाएगा, जिससे हर नग़मा एक अलग असर छोड़ता नजर आएगा। उनकी मौजूदगी कार्यक्रम को एक मुकम्मल और पेशेवर अंदाज़ देगी।
मंच संचालन बनेगा महफ़िल की रूह
इस पूरे आयोजन की सबसे खास कड़ी मंच संचालन रहेगा, जिसे यू वी एंड मेलोडी ग्रुप के डायरेक्टर जी. शेषगिरी राव अपने अंदाज़-ए-बयान से सजाएंगे। उनकी लफ़्ज़ों पर पकड़, आवाज़ की कशिश और दर्शकों से जुड़ने की काबिलियत इस महफ़िल को और भी ज़िंदा दिल बना देगी। हर प्रस्तुति के बीच उनका संवाद, हल्की-फुल्की बातों और नफासत भरे अंदाज़ से कार्यक्रम में एक अलग ही रंग भर देगा।
सुर, एहसास और यादों का संगम
इस कार्यक्रम का आयोजन डी.एस. राव द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसकी तख़लीक़ और निर्देशन जी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में तैयार हुआ है। चुनिंदा फ़नकारों की पेशकश, मधुर धुनों की लड़ी और सजी हुई महफ़िल, इस शाम को यादगार बना देगी। यह सिर्फ एक प्रोग्राम नहीं, बल्कि एहसासों, यादों और सुरों का एक खूबसूरत संगम होगा।
आयोजकों ने इस कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित होकर सुमधुर गीतों का लुत्फ़ उठाने हेतु गुजारिश किया है |
ख़बरें और भी…


