35.2 C
Raipur
Tuesday, May 26, 2026

रायपुर में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी की ली जान…

HomeChhattisgarhरायपुर में दिल दहला देने वाला दोहरा हत्याकांड, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी...

Date:

छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक पूर्व पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्नी और सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गुलाब साहू ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि उसने चरित्र शंका के चलते पहले अपनी 22 वर्षीय सौतेली बेटी चित्रा पर हमला किया। जब उसकी पत्नी लता साहू बीच-बचाव करने आई, तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवारिक सूत्रों के अनुसार, गुलाब साहू और लता साहू की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। चित्रा, लता की पहली शादी से बेटी थी। चित्रा के किसी युवक से संपर्क को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद ने बुधवार सुबह हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने गुस्से में आकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया।

घटना के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें,

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली में दो मुख्यमंत्रियों की अहम मुलाकात, विकास और सुशासन पर बनी सहमति…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और दिल्ली के...