34 C
Raipur
Saturday, March 14, 2026

वीडियो बनाकर आत्महत्या मामले का खुलासा: पुलिस नहीं, युवती के भाई की धमकी से युवक ने उठाया कदम…

HomeChhattisgarhJANJGIRवीडियो बनाकर आत्महत्या मामले का खुलासा: पुलिस नहीं, युवती के भाई की...

Date:

जांजगीर -चांपा/छत्तीसगढ़

हाइलाइट्स:

  • सोशल मीडिया में वायरल वीडियो से मचा था हड़कंप
  • मृतक ने वीडियो में पंतोरा चौकी पुलिस पर लगाया था आरोप
  • जांच में सामने आया सच: युवती के भाई ने पुलिस बनकर दी थी धमकी
  • आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, मामला दर्ज

जांच में सामने आया अलग सच

कोरबा/जांजगीर-चाम्पा। उरगा थाना क्षेत्र में युवक द्वारा वीडियो बनाकर आत्महत्या करने के मामले में शुरू में पंतोरा चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगने से सनसनी फैल गई थी। हालांकि जांजगीर-चाम्पा पुलिस की जांच में मामला बिल्कुल अलग निकला। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक को पुलिस नहीं बल्कि युवती के भाई ने पुलिस बनकर फोन पर धमकाया था।

डर और तनाव में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम

जांच में पता चला कि मृतक सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष) निवासी चोरभट्टी थाना मुलमुला, हाल निवासी अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढ़ी थाना उरगा ने 13 मार्च 2026 को आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में उसने पंतोरा चौकी पुलिस द्वारा फोन कर गाली-गलौज और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। लेकिन जांच में सामने आया कि कोरबा के गेवरा बस्ती निवासी सचिन खरे ने अपने मामा के बेटे शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल से मृतक को फोन कर खुद को पंतोरा चौकी का पुलिसकर्मी बताते हुए धमकाया और थाना आने को कहा। इस बातचीत के बाद मृतक इतना तनाव में आ गया कि उसने वीडियो बनाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

आरोपी ने कबूला अपराध, पुलिस ने दर्ज किया मामला

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने आरोपी सचिन खरे (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 113/26 के तहत धारा 204 BNS (क्षद्म प्रतिरूपण) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की बहन स्नेहा खरे (21 वर्ष) 12 मार्च को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा जिला कोरबा में दर्ज है।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीएमवाई रेलवे इंस्टीट्यूट में महिला दिवस का भव्य आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग…

भिलाई / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य...