31.5 C
Raipur
Sunday, March 1, 2026

NH-30 के 122 किमी सेक्शन को 4-लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव, कवर्धा बायपास को भी मिली प्राथमिक सहमति…

HomeChhattisgarhNH-30 के 122 किमी सेक्शन को 4-लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव,...

Date:

कवर्धा /रायपुर /छत्तीसगढ़

प्रमुख बिंदु
  • धवईपानी (चिल्फी) से सिमगा तक 122 किमी मार्ग को 4-लेन में उन्नत करने का आग्रह
  • कवर्धा बायपास (4L+PS) निर्माण की मांग
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
  • जबलपुर से चिल्फी तक 160 किमी सेक्शन पहले ही 4-लेन हेतु स्वीकृत

नागपुर प्रवास में अहम मुलाकात

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को नागपुर प्रवास के दौरान भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से महत्वपूर्ण मुलाकात कर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के धवईपानी (चिल्फी) से कवर्धा होते हुए सिमगा तक लगभग 122 किलोमीटर लंबे खंड को 4-लेन में उन्नत करने का आग्रह किया। उन्होंने कवर्धा बायपास (4 लेन मय पेव्ड शोल्डर) के निर्माण की भी औपचारिक मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने का आश्वासन दिया।

बढ़ते यातायात दबाव की चुनौती

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में एनएच-30 के जबलपुर से मंडला एवं चिल्फी तक लगभग 160 किलोमीटर के सेक्शन को 4-लेन में विकसित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्तमान में चिल्फी (धवईपानी) से कवर्धा तथा कवर्धा गुरूनाला से सिमगा तक मार्ग केवल 10 मीटर चौड़ी 2-लेन सड़क के रूप में निर्मित है। चिल्फी से रायपुर मार्ग पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों का अत्यधिक आवागमन होता है, और जबलपुर-मंडला-चिल्फी सेक्शन के 4-लेन बनने के बाद आगे के 2-लेन हिस्से पर यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोक सुरक्षा और सुगम यातायात के दृष्टिकोण से इस पूरे सेक्शन को 4-लेन में परिवर्तित करना आवश्यक बताया गया।

कवर्धा शहर के लिए बायपास की जरूरत

जबलपुर से रायपुर के मध्य स्थित जिला कबीरधाम मुख्यालय कवर्धा इस अंतर्राज्यीय मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों का आवागमन होता है, जिससे शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि कवर्धा बायपास (4L+PS) के निर्माण से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा, आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और वाहनों का आवागमन अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगा।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

नागपुर से लौटने के बाद रायपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सिमगा से रायपुर तथा धवईपानी से जबलपुर तक 4-लेन निर्माण के आदेश पूर्व में जारी हो चुके हैं, किंतु धवईपानी से सिमगा तक का खंड शेष था। उन्होंने इस अधूरे हिस्से को भी 4-लेन में विकसित करने का आग्रह किया, जिसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार कर शीघ्र निर्माण का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से जबलपुर से रायपुर तक निर्बाध 4-लेन मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे व्यापार, आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

होली से पहले सख्ती: महासमुंद में खाद्य विभाग की दबिश, मिष्ठान और होटल से लिए गए नमूने…

महासमुंद/छत्तीसगढ़ महासमुंद, बागबाहरा और तुमगांव में सघन जांच अभियान...

भोपाल में सरगुजा का दमदार प्रदर्शन, इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल में सिल्वर मेडल से बढ़ा जिले का मान…

रायपुर / सरगुजा/छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुडबॉल...