20.9 C
Raipur
Saturday, February 28, 2026

शतक फिल्म टैक्स-फ्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—RSS की 100 वर्ष की यात्रा नई पीढ़ी को देगी राष्ट्रसेवा की प्रेरणा…

HomeChhattisgarhशतक फिल्म टैक्स-फ्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—RSS की 100 वर्ष...

Date:

रायपुर / छत्तीसगढ़

रायपुर। विष्णु देव साय ने गुरुवार (26 फरवरी) को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ देखी। इस अवसर पर मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। फिल्म के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘शतक’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, जनसेवा और समर्पण की सतत साधना का सजीव चित्रण है, जो संघ की वैचारिक और संगठनात्मक यात्रा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ की प्रेरक गाथा जन-जन तक पहुंचे और नई पीढ़ी को राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरणा मिले, इसी उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स-फ्री करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के तप, त्याग और दूरदर्शी विचारों से हुई थी, जिसे आगे बढ़ाते हुए माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ने नई दिशा और संगठनात्मक शक्ति प्रदान की। एक शताब्दी का यह इतिहास लाखों स्वयंसेवकों के अनुशासन, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत प्रमाण है।

सीएम साय ने कहा कि संघ ने शिक्षा, सेवा और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य किया है। आपदा, संकट और सामाजिक आवश्यकताओं के समय संघ कार्यकर्ताओं की सेवा भावना ने समाज को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि फिल्म ‘शतक’ युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी और जनसेवा व राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना को और मजबूत बनाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां…

छत्तीसगढ़ रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा...

बिलासपुर में SBI की बिल्हा शाखा में 2 करोड़ से अधिक का गबन, निलंबित कैशियर गिरफ्तार…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण/एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB/EOW) ने...