रायपुर / छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं | 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल से शुरू हुई | इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे वित्त मंत्री ओपी चौधरी वित्तीय वर्ष 2026-2027 के आय-व्ययक का उपस्थापन विधानसभा में पेश कर रहे हैं |
महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर भारी छूट
महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर भारी छूट
मिशन निपुण के माध्यम से युवाओं को उच्च क्षेत्रों के लिए किया जाएगा तैयार
- मिशन निपुण के माध्यम से युवाओं को उच्च क्षेत्रों के लिए किया जाएगा तैयार
छत्तीसगढ़ का बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ तक पहुंचा: वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- छत्तीसगढ़ के निर्माण के बाद पांच हजार करोड़ का बजट अब 35 गुना बढ़कर 1 लाख 72 हजार करोड़ पहुंच गया है.
एआई मिशन से छत्तीसगढ़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विकास
- एआई मिशन से छत्तीसगढ़ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का विकास
सरकारी कर्मचारियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा के लिए 100 करोड़
- कर्मचारियों को उपचार के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की नई योजना, इस बजट में 100 करोड़ का प्रावधान
- जिला और विकास खंड स्तर पर कर्मचारियों के लिए घर बनेंगे, इस बार 20 करोड़ का प्रावधान
सरगुजा बस्तर में खेल अकादमी के लिए 19 करोड़
- खेल सुविधा के विस्तार के लिए बजट का प्रावधान
- नवा रायपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण हो रहा
- रायपुर, बिलासपुर में खेल अकाडमी संचालित हो रही
- बस्तर में भी खेल अकाडमी खुलेगी, 19 करोड़ का प्रावधान
- छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए बजट का प्रावधान
ईवी वाहनों के लिए 100 करोड़ की सब्सिडी का प्रावधान
- शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को छत्तीसगढ़ भ्रमण कराने के लिए योजना की शुरुआत होगी
- मंदिर में रोपवे परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
- जनसंपर्क विभाग का बजट 475 करोड़ रुपए रखा गया है
- ईवी वाहनों के लिए 100 करोड़ की सब्सिडी का प्रावधान
रायपुर साहित्य उत्सव हर साल मनाया जाएगा
- शासकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों को छत्तीसगढ़ भ्रमण कराने के लिए योजना की शुरुआत होगी
- मंदिर में रोपवे परियोजनाओं के लिए 35 करोड़ का प्रावधान
- एनआरआई सम्मलेन का हर साल आयोजन
बस्तर से सरगुजा तक पर्यटन पर फोकस
- हमर छत्तीसगढ़ महान हे- ओपी चौधरी
- शक्तिपीठ भ्रमण योजना की होगी शुरुआत, 5 करोड़ का प्रावधान
- शक्तिपीठ सर्किट विकसित होगा, बजट का प्रावधान
- सिरपुर के विकास के लिए नई परियोजनाएं, 36 करोड़ का प्रावधान
- रामलला योजना के लिए 36 करोड़ का प्रावधान
वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ बजट का प्रावधान
- वनांचल क्षेत्र पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण, राज्य की बड़ी आबादी वनोपज पर निर्भरट
- वनों के संरक्षण के लिए 930 करोड़ बजट का प्रावधान
- अभयारण्य के विकास के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
15 नए पुलिस थाने खोलने के लिए बजट में प्रावधान
- बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़, सक्ति, बलरामपुर में नए साइबर थाने खुलेंगे, बजट में प्रावधान
- 15 नए पुलिस थाने खोलने के लिए बजट में प्रावधान
- 25 पुलिस थाने के नए भवन के लिए बजट में प्रावधान
बस्तर फाइटर के लिए 1500 नए पद का प्रावधान
- मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद
- रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली की शुरुआत
- बस्तर फाइटर के लिए 1500 नए पद का प्रावधान
स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 123 करोड़ का प्रावधान
- पीएम श्री स्कूल की तर्ज पर राज्य में चरणबद्ध स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट स्कूल की शुरुआत होगी
- स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 123 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट: वीबी जी राम जी योजना में 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- वीबी जी राम जी योजना के लिए 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 4000 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल के लिए बजट में 25 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल के लिए बजट में 25 करोड़ का प्रावधान
- 50 लाख तक के निर्माण कार्यों की एजेंसी ग्राम पंचायत रहेगी
- प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान
- 70 नई सड़क योजना शामिल
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए 130 करोड़
- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 200 करोड़
- कोरबा के हसदेव में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए 5 करोड़ का प्रावधान
- डेयरी समग्र विकास योजना के लिए 90 करोड़ का प्रावधान
- हरा चारा उत्पादन योजना के लिए 10 करोड़ का प्रावधान
- हस्तशिल्प को बढ़ावा देने पर सरकार का फोकस
- हस्तशिल्प उत्पादों को सही बाजार मिलना चाहिए
- देश के 5 प्रमुख शहरों में शोरुम खोले जाएंगे, इसके लिए बजट का प्रावधान
- माटी शिल्प कला पर फोकस
- कुनकुरी में यूनिट की स्थापना के लिए 2 करोड़ 86 लाख का प्रावधान
मेट्रो रेल परियोजना के लिए बजट का प्रावधान
- 206 गांव को सड़क से जोड़ने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान
- 9450 करोड़ का बजट: बिलासपुर दुर्ग संभाग की महत्वपूर्ण अधोसंरचनाएं बनेंगी.
- मेट्रो रेल परियोजना के लिए बजट का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट: जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान
- जल संसाधन विभाग के लिए 3500 करोड़ का प्रावधान
- पेयजल आपूर्ति के लिए 50 करोड़ बजट प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट:बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री सड़क योजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान
- रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
- शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान
- 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
- कांकेर, कोरबा, महासमुंद में नर्सिंग कॉलेज बनेंगे
- मेकाहारा में एआई का उपयोग किया जाएगा, 10 करोड़ का प्रावधान
- मितानिन कल्याण निधि के लिए 350 करोड़
- प्रदेश 250 महतारी सदन बनेंगे, 75 करोड़ का प्रावधान
- मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना लागू होगी
- बस्तर और सरगुजा में डॉक्टरों की भर्ती होगी
- बस्तर और सरगुजा में रोड नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रावधान
- इंद्रावती बैराज बनाने 68 करोड़ का प्रावधान
- बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- बस्तर और सरगुजा में आजीविका के लिए अलाइट, कृषि, एग्रो फॉरेस्ट प्रोसेसिंग जैसे रोजगार आधारित सेक्टर के लिए राइस मिल , पोट्री फॉर्म जैसे उद्योगों के लिए 100 करोड़ के निवेश का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट: हवाई सेवाओं के लिए 80 करोड़ का प्रावधान
- हवाई सेवाओं के लिए 80 करोड़ का प्रावधान
- कोरबा में एयर स्ट्रिप के लिए भी बजट प्रावधान
- एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस
- अंबिकापुर, बिलासपुर से नियमित उड़ान पर फोकस
- सीजी वायु नई योजना का प्रावधान, बजट में 30 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट:बस्तर के लिए 100 करोड़ का प्रावधान
- उद्योग और सेवा क्षेत्र के विस्तार पर फोकस
- औद्योगिक विकास नीति रोजगार पर केंद्रित
- 15 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर सृजित हुए
- देश दुनिया के निवेशकों को आकर्षित किया जा रहा
- औद्योगिक क्षेत्रों की बढ़ोतरी के लिए 23 जगह में 250 करोड़ का प्रावधान
छत्तीसगढ़ संकल्प बजट: उद्योग विभाग का बजट 1750 करोड़
- बस्तर चेंबर ऑफ कामर्स भवन निर्मान के लिए बजट में प्रावधान
- इज ऑफ डूइंग के तहत छत्तीसगढ़ में विकास पर फोकस
- छत्तीसगढ़ सरकार ने उद्यमिता को बढ़ावा दिया है. 750 करोड़ का प्रावधान
- लैंड बैंक तैयार करने के लिए 200 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान
- उद्योग विभाग का बजट 1750 करोड़
- सोनाखान भवन के उन्नयन और निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 5000 करोड़
- मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 5000 करोड़
- पेंशन योजनाओं के लिए 1422 करोड़ का प्रावधान
- प्रत्येक जिला मुख्यालय में सियान गुड़ी को डे केयर सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा
- सभी 33 जिलों में नशा मुक्ति केंद्र के लिए 20 करोड़ का प्रावधान
ख़बरें और भी…


