25.1 C
Raipur
Thursday, May 7, 2026

अंबिकापुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और बाबू 65 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhअंबिकापुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: हाउसिंग बोर्ड के उपायुक्त और बाबू...

Date:

अंबिकापुर/ छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय, अंबिकापुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उपायुक्त (अधीक्षण अभियंता) और एक वरिष्ठ सहायक को 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी एक ठेकेदार से निर्माण कार्य के मूल्यांकन और समयावधि बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार रवि कुमार ने 20 जनवरी को ACB में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वर्ष 2023 में हाउसिंग बोर्ड संभाग अंबिकापुर से 65 लाख रुपये की लागत से नवीन तहसील भवन डौरा कुचली (जिला बलरामपुर) तथा 43.51 लाख रुपये की लागत से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, लुण्ड्रा में 6 अतिरिक्त कक्ष निर्माण का ठेका लिया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अंतिम समयावृद्धि और भौतिक सत्यापन के लिए आवेदन दिया गया, लेकिन भुगतान प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी।

एक लाख की मांग, सौदा 65 हजार में तय
शिकायत के सत्यापन के दौरान सामने आया कि उपायुक्त पूनम चंद अग्रवाल द्वारा कुल एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। बाद में दोनों कार्यों के लिए 30-30 हजार रुपये, यानी कुल 60 हजार रुपये लेने पर सहमति बनी। ACB ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय रकम देने जब ठेकेदार पहुंचा तो वरिष्ठ सहायक अनिल सिन्हा ने 60 हजार की जगह 70 हजार रुपये की मांग की। ठेकेदार के असमर्थता जताने पर 65 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ।

ACB द्वारा फिनाफ्थलीन पाउडर लगे 65 हजार रुपये ठेकेदार को दिए गए। आरोप है कि वरिष्ठ सहायक अनिल सिन्हा ने रकम लेकर उसमें से 5 हजार रुपये अपने पास रखे और शेष 60 हजार रुपये उपायुक्त पूनम चंद अग्रवाल को उनके कक्ष में जाकर सौंप दिए।

रिश्वत की रकम बरामद, PC एक्ट के तहत मामला दर्ज: संकेत मिलने पर ACB टीम ने दबिश दी और उपायुक्त के टेबल से 60 हजार रुपये तथा वरिष्ठ सहायक के पास से 5 हजार रुपये बरामद किए। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

महिलाओं को बड़ी राहत: अब जमीन-घर खरीद पर रजिस्ट्रेशन में 50% छूट लागू…

रायपुर / छत्तीसगढ़ हाइलाइट : प्रदेश में महिलाओं को संपत्ति...

महासमुंद में अवैध खनन पर सख्ती: तीन हाईवा जब्त, प्रशासन का कड़ा संदेश…

महासमुंद / छत्तीसगढ़ हाइलाइट :महासमुंद में अवैध रेत और...