30 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर, बस्तर पंडुम कार्यक्रम में होंगी शामिल…

HomeChhattisgarhराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को जगदलपुर दौरे पर, बस्तर पंडुम कार्यक्रम...

Date:

जगदलपुर/छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वे संभागीय स्तर पर आयोजित होने वाले बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और सुरक्षा से लेकर आवागमन तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति के बस्तर प्रवास को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव विकास शील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बस्तर पंडुम के आयोजन, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बस्तर और रायपुर कलेक्टर से तैयारियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि संभागीय स्तर पर बस्तर पंडुम का आयोजन 6 से 8 फरवरी तक जगदलपुर में होगा। इसमें जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की 12 विधाओं के विजेता कलाकार और दल भाग लेंगे, जिनमें जनजातीय नृत्य, गीत, नाट्य, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन और वन-औषधि जैसी विधाएं शामिल हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...