21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

जगदलपुर में श्रीश्रीश्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का रजत जयंती महोत्सव की तैयारी शुरू, भक्तों से शामिल होने का आह्वान…

HomeChhattisgarhजगदलपुर में श्रीश्रीश्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का रजत जयंती महोत्सव की तैयारी...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

जगदलपुर के श्री बालाजी मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले श्री श्री श्री भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के रजत जयंती महोत्सव को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में महोत्सव का निमंत्रण देने आज रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री बालाजी विद्या मंदिर में श्री मददी श्रीनिवास (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन) के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए, जिनमें महिलाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। अपने उद्बोधन में श्री मददी श्रीनिवास ने समाज के सदस्यों से परिवार एवं मित्रों सहित इस पुनीत उत्सव में उपस्थित होकर पुण्यार्जन करने तथा भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान स्वर्ण कलश से भगवान बालाजी का अभिषेक किया जाएगा तथा भव्य नगर भ्रमण भी आयोजित होगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।

यह रजत जयंती महोत्सव दिनांक 26.01.2026 से 01.02.2026 तक आयोजित किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में जगदलपुर से आए अनेक गणमान्य श्रद्धालु एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें श्री हनुमंत राव, वी. जयराम, श्री एम. सप्तागिरी, श्री वी. राजेंद्र प्रसाद, श्री रमा राव, श्री आर. मुरली, श्री टी. गोपी, श्री उमा शंकर, श्री बी. तुलसी राव, श्री बाबू राव, श्री एस. गणेश सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य शामिल थे।

इस अवसर पर श्री जी स्वामी (अध्यक्ष आंध्रा एसोसिएशन, रायपुर) ने भी सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त करने और इस ऐतिहासिक रजत जयंती महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें.      https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.       https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related