राखी श्रीवास्तव/रायपुर
रायपुर: ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस ने मुकेश श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह निर्णय संगठन के शीर्ष नेतृत्व एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया। संगठन ने इस नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में कायस्थ समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठन है, जो देश-विदेश में कायस्थ समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज को संगठित कर शिक्षा, रोजगार, नेतृत्व विकास और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुकेश श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन को नई दिशा मिलेगी और युवाओं, महिलाओं तथा प्रबुद्धजनों की भागीदारी और सशक्त होगी। वहीं, मुकेश श्रीवास्तव ने इस जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और कायस्थ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
खबरें और भी…
swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप ग्रुप को Follow करना न भूलें. https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG
swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें. https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q


