दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे OBC कर्मचारी संगठन के 2026 कैलेंडर का अनावरण, डीआरएम श्री दयानंद ने की सराहना…

HomeCHHATTISGARHदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे OBC कर्मचारी संगठन के 2026 कैलेंडर का अनावरण,...

Date:

रायपुर/ छत्तीसगढ़

रायपुर, 06 जनवरी 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन, रायपुर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक अनावरण किया गया। यह अनावरण आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री दयानंद द्वारा अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक श्री बजरंग अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने संगठन द्वारा प्रकाशित उपयोगी एवं कर्मचारी-उन्मुख कैलेंडर की सराहना की। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन से कर्मचारियों को महत्वपूर्ण जानकारी और जागरूकता प्राप्त होती है, जो संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।
इस अवसर पर संगठन के मंडल अध्यक्ष हनुमन्तु प्रसाद राव और मंडल सचिव वाई. रामेश्वर ने आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक को कार्यक्रम हेतु अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मंडल समन्वयक (SECRMC) श्री बी. डी. प्रसाद और मंडल अध्यक्ष (AISCSTREA) श्री भोली चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य बी. टी. राव, संजीव साहू, निर्मल साहू, एन. सी. राव, कृष्णा साहू, विकास यादव, कपिलेश्वर रॉय, कृष्णा राव और मिथिलेश साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक संवाद, सहयोग और कर्मचारी हितों को सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया गया।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, CM साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80वें...

CM विष्णुदेव साय बोले—सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से सतर्क रहने की जरूरत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...