26.1 C
Raipur
Sunday, May 17, 2026

घरेलू बाजार में सोना-चांदी चमके, भाव में दिखी तेज बढ़त…

HomeNationalNEW DELHIघरेलू बाजार में सोना-चांदी चमके, भाव में दिखी तेज बढ़त...

Date:

नई दिल्ली

घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। बढ़ती जियो-पॉलिटिकल तनातनी और भारी स्पॉट डिमांड के चलते कीमती धातुओं के दाम चढ़ गए। सोमवार सुबह 10:45 बजे तक 24 कैरेट सोने का भाव 466 रुपये की बढ़त के साथ 1,38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। दिसंबर 2025 में सोना 1,40,465 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि हाल के दिनों में मुनाफावसूली के चलते कीमतें फिर से 1,38,500 रुपये के आसपास स्थिर होती दिख रही हैं।

चांदी की कीमतों में भी तेजी का सिलसिला जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1.41 फीसदी उछलकर 2,49,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी और वैश्विक अनिश्चितता को इस तेजी की अहम वजह माना जा रहा है।

वहीं, गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,39,970 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,28,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,38,820 रुपये और 22 कैरेट 1,27,250 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,970 रुपये और 22 कैरेट 1,27,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना 1,38,820 रुपये तथा 22 कैरेट 1,27,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। इसके अलावा वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,38,870 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, अमित शाह से CM साय की अहम मुलाकात…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बस्तर में सुरक्षा शिविरों को बनाया जा...