28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! DA बढ़कर 60% होने के आसार तेज़…

HomeNationalNEW DELHIकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! DA बढ़कर 60% होने...

Date:

नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए नए साल की बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। नवंबर 2025 का ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) जारी हो गया है, जिसमें 0.5 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ यह इंडेक्स 148.2 पर पहुंच गया है। लगातार पांचवें महीने इंडेक्स में वृद्धि दर्ज होने से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक DA 59.93% तक पहुंच गया है, जो 60% के बिल्कुल करीब है।

लेबर ब्यूरो के अनुसार जुलाई से नवंबर 2025 के बीच AICPI-IW में लगातार तेजी देखी गई है। जुलाई में 1.5 अंक, अगस्त में 0.6, सितंबर में 0.2, अक्टूबर में 0.4 और नवंबर में 0.5 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत सरकार पिछले छह महीनों के औसत के आधार पर ही केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तय करती है। पिछली बार DA में बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू हुई थी, जबकि अगली वृद्धि जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि दिसंबर के आंकड़ों में भी बढ़त जारी रही, तो केंद्रीय कर्मचारियों का DA 60% तक पहुंच सकता है। हालांकि अंतिम फैसला केंद्र सरकार ही लेगी। वहीं, यदि 8वां वेतन आयोग भी इसी फॉर्मूले को अपनाता है, तो बढ़ा हुआ DA भविष्य में बेहतर सैलरी स्ट्रक्चर का आधार बन सकता है। फिलहाल आयोग का काम शुरुआती चरण में है, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...