30.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

राइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की मिल में 1235 क्विंटल धान गायब, 384 बोरा अवैध धान जब्त…

HomeChhattisgarhराइस मिलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा...

Date:

बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर। जिले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा की राइस मिल सहित दो राइस मिलों पर एसडीएम की टीम ने छापामार जांच की है। इस दौरान किए गए भौतिक सत्यापन में धान की भारी कमी और अवैध भंडारण का मामला उजागर हुआ है। जानकारी के अनुसार, मोहित राइस मिल में किए गए सत्यापन में पिछले वर्ष का करीब 500 क्विंटल धान कम पाया गया। वहीं मिल का दो माह का बिजली बिल भुगतान भी लंबित पाया गया, जिस पर अधिकारियों ने आपत्ति दर्ज की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासनिक जांच के दौरान दोनों मिलों से कुल 1235 क्विंटल धान गायब मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा 384 बोरा अवैध धान भी जब्त किया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी अब दस्तावेजों के साथ आंकड़ों का मिलान कर आगे की जांच में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि मोहित पैकरा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। इस कारण कार्रवाई के बाद यह मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में हाईटेक ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली से जुड़ा सिंडिकेट सक्रिय…

रायपुर / छत्तीसगढ़ 📌 हाइलाइट बॉक्स: राजधानी रायपुर में हाईटेक...