22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह को जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरबा स्थानांतरण होने पर दी विदाई

HomeChhattisgarhसहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह को जिला जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों और...

Date:

आनंद गुप्ता – जशपुर


जशपुरनगर 31 मार्च 2023 जशपुर जिले के जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में पदस्थ सहायक सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह चौहान को शुक्रवार को जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार द्वारा कार्यमुक्त कर दिया गया। इस अवसर पर कार्यालय के श्रीमती सुषमा कुजूर, विनोद कुमार यादव, श्रीमती कौशल्या एवं रवि मिश्रा, राजकुमार राम, रविन्द्र राम, अशोक तिर्की उपस्थित थे।
बता दें कि चौहान विगत तीन वर्षाे से अधिक जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर में कार्यरत थे। जिन्हें जनसंपर्क कार्यालय कोरबा स्थानांतरण किया गया है | सुरजीत चौहान ने जिले में बिताए अपने कार्यकाल को याद करते हुए कार्यालय में कार्यरत अधिकारी और सभी कर्मचारियों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया | साथ ही सभी पत्रकार साथियों से मिले सहयोग के लिए उनको धन्यवाद दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत सभी ने चौहान के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्हें विदाई दी।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...