27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

लोकतंत्र का गला घोंट रही है बीजेपी -सत्यनारायण शर्मा

HomeChhattisgarhलोकतंत्र का गला घोंट रही है बीजेपी -सत्यनारायण शर्मा

Date:

रायपुर: जी.भूषण (३१ मार्च २०२३.)

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक (ग्रामीण ) सत्यनारायण शर्मा ने आज राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द होने को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की | केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुवे उसे तानाशाह और लोकतंत्र विरोधी माना और कहा केंद्र सरकार ने षड़यंत्र रचा जिसके बाद राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द की गयी | कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुवे सत्यनारायण शर्मा ने कहा , बीजेपी तो अग्रेजों से भी ज्यादा षड़यंत्र रच रही है और लोकतंत्र का गला घोंट रही है | राहुल गाँधी ने देश के हित में मात्र दो सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछे, परन्तु वे उनका जवाब नहीं दिया है | यदि अडानी पाक साफ़ है तो सवालों का जवाब दें | और तो और राहुल गाँधी की बोलती बंद करना चाहते हैं | साथ ही कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जहाँ बोलने की आज़ादी नहीं है | राहुल गाँधी आज पूरे देश की आवाज बन गए हैं लेकिन केंद्र सरकार उनके सवालों का जवाब देने के बजाय उनकी लोकसभा की सदस्यता छीन रही है | आवास छीन रही है | आज नेहरू गांधी परिवार के खिलाफ ऐसा दुर्व्यवहार करने वाली अकेली बीजेपी है | विधायक शर्मा ने कहा कि राहुल गाँधी ने किसी के बारे में टिप्पणी नहीं की है | इस मामले में केन्द्रीय मंत्री संविधान की गरिमा को ठेंस पहुंचा रहें है | राहुल गाँधी ने किसी समुदाय ,व्यक्ति विशेष या ओबीसी के नाम से कोई बात नहीं कही है |

राजीव भवन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुवे कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जो काम इस देश में अंग्रेजों ने नहीं किया वो बीजेपी कर रही है | जिस गांधी परिवार ने आजादी की लड़ाई लड़ी ,उसे बोलने का अधिकार नहीं है | ” वो वार पे वार कर रहें हैं तलवार की तरह और हम खामोश खड़े रहें गुनाहगार की तरह “ जबकि महात्मा गाँधी राष्ट्रपिता, राहुल गाँधी राष्ट्रपुत्र और इंदिरा गाँधी राष्ट्र माता थी | इसलिए गांधी परिवार के खिलाफ चल रहे रणनीति के खिलाफ है | जिसके लिए कांग्रेस एकजुट है और इस लड़ाई में खामोश नहीं रहेगी बल्कि दोगुनी ताकत से इसका विरोध करेगी | और हम अपनी बात रखने के लिए जनता की अदालत भी जायेंगे |

इस अवसर पर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रशासन रवि घोष ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ,कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ,सुरेन्द्र वर्मा एवं अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...