23.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

जेल से छुटते ही उतारा मौत के घाट, जाने क्या बात थी ?

HomeChhattisgarhजेल से छुटते ही उतारा मौत के घाट, जाने क्या बात थी...

Date:

भिलाई : 31 मार्च 2023

भिलाई में एक लड़के ने दो नाबालिग बहनों पर चाकू से हमला जानलेवा किया | जिसमे बड़ी बहन की मौत हो चुकी है और छोटी बहन की हालत गंभीर बतायी जा रही है | हमले का कारण प्रेम सम्बन्ध बताया गया |

पूरी घटना सुपेला थाना क्षेत्र का है | भिलाई नगर के CSP निखिल राखेचा ने बताया कि गुरूवार दिनांक 30 मार्च 2023 को दोपहर शीतला मंदिर इलाके के इंदिरा नगर में तीन बजे नवरात्र का जवारा विर्सर्जित कर रहें थे | उसी दौरान एक लडके ने दो लड़कियों पर जान लेवा हमला कर दिया | आरोपी का नाम महेश यादव है ,जो शीतला तालाब के पास ही रहता है | जिन दो बहनों पर युवक ने हमला किया ,उन दोनों में बड़ी बहन उम्र 16 वर्ष से उसका प्रेम सम्बन्ध था |

कुछ माह पहले आरोपी किसी चोरी के मामले में जेल गया था | पिछले एक माह पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था | इधर युवक के जेल चले जाने के लडकी को दुसरे युवक से अफेयर हो गया | आरोपी जब जेल से बाहर आया तो लडकी को मिलने बुलाया ,तो लडकी ने आरोपी से मिलने से मना कर दिया | और लडकी ने कहा कि अब वो किसी दुसरे लड़के को पसंद करती हैं | अब कोई भी रिश्ता वह उससे नहीं रखना चाहती | इसी बात को लेकर आरोपी गुस्से में था | फिर आरोपी ने लडकी को जवारा विसर्जन के दौरान एक आख़री मुलाक़ात करने के लिए बुलाया | जिसके बुलाने से लडकी अपनी छोटी बहन के साथ पहुँची तो आरोपी ने चाकू से दोनों बहनों पर हमला कर दिया | चाक़ू सीने में लगने से बड़ी बहन की मौके पर ही मौत हो गयी | वहीँ छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है |

आरोपी क़त्ल को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से भागा और पास के ही स्थित स्कूल की छत पर जाकर सो गया | बतायी जाती है ,आरोपी घटना के दौरान बेहद नशे था | आरोपी को भिलाई CSP निखिल राखेचा ने गिरफ्तार किया

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...