लोरमी में बढ़ते सड़क हादसों पर पुलिस की सख्ती: 53 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई, नाबालिग ड्राइविंग पर चेतावनी…

HomeCHHATTISGARHलोरमी में बढ़ते सड़क हादसों पर पुलिस की सख्ती: 53 वाहन चालकों...

Date:

मुंगेली/ छत्तीसगढ़

मुंगेली जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोरमी पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 53 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस ने 15 दिसंबर 2025 को यह विशेष अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, प्रेशर हॉर्न के अवैध उपयोग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे लापरवाह कृत्य न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आम नागरिकों और विशेष रूप से अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति बिल्कुल न दें। नाबालिग द्वारा वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहन मालिक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और ओवरस्पीडिंग से बचने की भी सख्त हिदायत दी।

मुंगेली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह विशेष अभियान आगे भी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। पुलिस का मानना है कि सुरक्षित यातायात केवल कानून से नहीं, बल्कि नागरिकों की जागरूकता और जिम्मेदारी से ही संभव है।

ख़बरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सीएम साय आज दिल्ली दौरे पर, बोले- “किरण सिंहदेव की हालत खतरे से बाहर”, अमित शाह से करेंगे मुलाकात…

जी.भूषण / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ हेडलाइंस मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली...

कांकेर में 725 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन…

जी.भूषण कांकेर, छत्तीसगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आह्वान...