34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

श्रवण यंत्र से तरुण ने सबसे पहले कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी की आवाज सूनी : 5 बच्चों को मिला श्रवण यंत्र रूपी वरदान…

HomeChhattisgarhश्रवण यंत्र से तरुण ने सबसे पहले कलेक्टर डाॅ. सिद्दीकी की आवाज...

Date:

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 30 मार्च 2023


कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट में 5 दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। ये बच्चे पहले सुनने में असमर्थ थे, जिस कारण से इन्हें अपने दैनिक जीवन में बहुत सी व्यवहारिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। श्रवण यंत्र के होने से अब इनके जीवन में सुनने की समस्या से राहत मिला है। अब यह दूसरे लोगों की बात सुन पाएंगे और उनसे बातचीत कर अपनी बात रख पाएंगे, जो कि इनके जीवन के लिए एक वरदान स्वरूप बदलाव है। बरमकेला निवासी 13 वर्षीय छात्र तरूण को कलेक्टर डाॅ सिद्दीकी के समक्ष श्रवण यंत्र लगाकर यंत्र की जाँच की गई। तरूण न सुन पाते हैं न ही बोल पाते हैं, जब उनके कानों में श्रवण यंत्र लगाया गया, उसके पश्चात् कलेक्टर ने उनसे चर्चा की और पूछा कि क्या तरूण सुन पा रहा है, तरूण ने प्रतिउत्तर में मुंह खोलते हुए मुस्कान बिखेरते हां में जवाब दिया। तरूण की मुस्कुराहट ही उसके मन की खुशी का इजहार कर रहा था, वह पहली बार सुनने की शक्ति का आनंद लिया। इसी क्रम में ग्राम टिमरलगा सारंगढ़ निवासी रोहन मौर्या ( उम्र 9 वर्ष ) , पिंडरी ‘डी’ सारंगढ़ निवासी राजवीर बंजारे ( उम्र 9 वर्ष ), गोबरसिंघा बरमकेला निवासी कबीर सिदार ( उम्र 4 वर्ष ) एवं प्राथमिक स्कूल बरमकेला के छात्रा सोनिया सिदार ( उम्र 9 वर्ष ) को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रवण यंत्र के साथ कुल 36 बैटरियाँ भी दी गई। विभाग के अधिकारी ने बताया कि इसमें से प्रत्येक बैटरी कुल दो महीने तक चलेगी। इस यंत्र को पानी से भीगने से बचाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एन. एल. इजारदार एवं समाज कल्याण विभाग के उप संचालक विनय कुमार तिवारी उपस्थित थे

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...