29.2 C
Raipur
Friday, March 27, 2026

जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा, पाँच की मौत पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक…

HomeChhattisgarhजांजगीर-चांपा में भीषण हादसा, पाँच की मौत पर CM विष्णु देव साय...

Date:

छत्तीसगढ़ / जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के सुकली गाँव के पास हुई सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं। दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों को बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिजनों को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related