हाइलाइट :
इस सात दिवसीय ग्रामीण शिविर ने न सिर्फ विद्यार्थियों को जीवन से जुड़े व्यावहारिक अनुभव दिए, बल्कि गांव के लोगों के दिलों में भी उत्साह, जागरूकता और नई उम्मीदें जगाईं। स्वयंसेविकाओं की सक्रियता देखकर ग्रामीणों ने कहा—“आज की पीढ़ी सच में समाज बदलने की क्षमता रखती है।”
NSS का सात दिवसीय विशेष शिविर सफल, छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ एवं ‘संस्कारम्’ संस्था का विशेष योगदान
कोरबा। शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय साडा, कोरबा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष ग्रामीण शिविर का सफल समापन प्राथमिक शाला ग्राम दैहानभाठा (गोढ़ी) में हुआ। यह पूरा आयोजन कार्यक्रम अधिकारी सविता पाठक एवं सह प्रभारी रेणुका लदेर के कुशल नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा और सामाजिक जागरूकता की भावना देखने को मिली।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डे (IAS), उ.मा.वि. गोढ़ी की प्राचार्य रिनी दुबे, तथा कार्यक्रम अधिकारी राधाकांत कश्यप उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में शिविर की गतिविधियां लगातार प्रभावी तरीके से आगे बढ़ीं।
रविवार को सहायक आयुक्त, आ.जा. कल्याण विभाग श्रीकांत कसेर मुख्य अतिथि रहे, जबकि चित्रलेखा चंदेल (चेयरपर्सन—संस्कारम् संस्था), विपेन्द्र कुमार साहू (अध्यक्ष—छ.ग.अ. वितरक संघ) और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
डॉ. योगेंद्र कुमार तिवारी ने रात्रिकालीन औचक निरीक्षण में सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।
खेल, योग और विधिक जागरूकता से भरा रहा शिविर
शनिवार को नमामि हसदेव सेवा समिति के अध्यक्ष रणधीर पाण्डे ने योग सत्र में युवाओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रेरित किया। अनिरुद्ध कुमार राठौर ने विधिक प्रक्रियाओं की बारीकियां समझाते हुए कहा—
“कानून की जानकारी समाज के हर युवा को होनी चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझ सकें।”
बौद्धिक चर्चा में शुक्रवार का विषय—“स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज का योगदान”—रहा, जिसमें प्रमेश सिंह चंदेल और इंजीनियर आकांक्षा चंदेल ने प्रेरक विचार साझा किए।
बुधवार को आयोजित परिचर्चा में जिला क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल ने कहा—
“खेल सिर्फ जीत-हार नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और टीमवर्क सिखाते हैं।”
विशिष्ट अतिथियों ने भी युवाओं में खेलों के प्रति सकारात्मक ऊर्जा देखी और उनकी प्रशंसा की।

साइबर सुरक्षा से लेकर नशा मुक्ति तक—गांव में हुई जागरूकता
मंगलवार को उद्घाटन दिवस के अवसर पर साइबर सेल के एक्सपर्ट प्रशांत सिंह और डेमन ओगरे ने साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए। उनके सुझावों को बड़े ध्यान से स्वयंसेविकाओं और ग्रामीणों ने सुना।
इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने नशा मुक्ति रैली निकालकर गांव में जागरूकता फैलाई। ग्रामीणों ने युवतियों के जोश और जिम्मेदारी को देखकर सराहना की।
विवेकानंद और भारतीय ग्रंथों से सीखने का संदेश
बौद्धिक सत्र—“हमारे प्रेरणा स्रोत विवेकानंद जी”—में संस्कृत भारती के संगठन मंत्री हेमंत साहू ने स्वयंसेविकाओं को विवेकानंद के जीवन की प्रेरणादायी कथाएं सुनाईं। उन्होंने कहा—
“विवेकानंद का जीवन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की ओर अग्रसर करता है।”
मनोज वैष्णव ने संस्कृत भाषा की शक्ति और महत्व पर प्रकाश डाला।
‘संस्कारम्’ समिति ने वेद, पुराण, गीता और महाभारत की शिक्षाओं को आज के जीवन से जोड़कर समझाया। संस्था की संरक्षक चित्रलेखा चंदेल और अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने युवतियों में राष्ट्रीयता और नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित किया।

अखबार वितरक संघ का अनुकरणीय योगदान—48 विद्यार्थियों को मिली प्रेरणा
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने पूरे सात दिनों तक 48 NSS प्रतिभागियों को सभी अखबार निशुल्क उपलब्ध कराए, जिससे विद्यार्थियों में नियमित समाचार पढ़ने की आदत विकसित हुई।
प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, जिला सचिव जय सिंह नेताम और टीम ने इस सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर संयोजक पदम सिंह चंदेल (पंच, वार्ड क्रमांक 5, ग्राम गोढ़ी) का आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
भाग लेने वाली चार दलों का परिचय:
1. रानी लक्ष्मीबाई दल: ज्योति, पेमिला, काजल, खुशी, लुकेशना, तान्या, पूजा, अंजली, प्रियंका, चांदनी, श्रेया, रागिनी
2. रानी पद्मावती दल: ज्योति, समीक्षा, मासूम, अंजनी, किरण, प्रीति, आराधना, जमुना, भूमिका, अनुराधा, देव्यानी, अशिवन तिर्की, चांदनी गिरी
3. रानी अहिल्याबाई दल: मोनिका, चांदनी श्रीवास, सिमरन, सुषमा, माही, प्रतिभा, शबाना, मीनाक्षी, रोशनी, सिमरन, साक्षी
4. रानी दुर्गावती दल: कविता, खुशबू, नैना, संजीत, संस्कृति, श्रीया पटेल, आकांक्षा, दिव्या साहू, आसना, दिव्या महंत, प्रिया
कार्यक्रम का संचालन रेणुका लदेर ने किया तथा आभार प्रदर्शन सविता पाठक ने किया।
ख़बरें और भी…


