लोहे की छुरी से पिता का गला रेत कर दी हत्या फरार, हुवा गिरफ्तार

HomeCHHATTISGARHलोहे की छुरी से पिता का गला रेत कर दी हत्या फरार,...

Date:

सुनील सिंह राठौर – नारायणपुर 26 मार्च 2023

लोहे की छुरी से पिता का गला रेत कर फरार आरोपी पुत्र को नारायणपुर कुकडाझोर पुलिस ने 24 घंटा के अंदर धर दबोचा |


मामला ग्राम बोरण्ड, थाना कुकड़ाझोर क्षेत्र का है | पिता के गले पर छुरी से प्राण घातक हमला कर फरार था आरोपी। 24 घंटे के भीतर कुकड़ाझोर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पकड़ा गया आरोपी ,हत्या के प्रयास के मामले में नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हो कि दिनांक 24.03.2023 की रात्रि करीबन 11:00 बजे घटना स्थल ग्राम बोरण्ड में आरोपी सखाराम धनेलिया पिता मीलूराम धनेलिया उम्र 32 वर्ष जाति हल्बा निवासी ग्राम बोरण्ड थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर (छ.ग.) अपने ही पिता मीलूराम धनेलिया से खाना नहीं रखे हो कहकर लड़ाई-झगड़ा करने लगा और घर में रखे छुरी से अपने पिता को जान से मारने की नीयत से गले पर प्राण घातक हमला कर फरार हो गया था। उक्त घटना पर आहत (मीलूराम धनेलिया) की पत्नी प्रार्थिया श्रीमती बिसन बाई धनेलिया के रिपोर्ट पर थाना कुकड़ाझोर में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 307 भादवि का प्रकरण आरोपी सखाराम धनेलिया के विरूद्ध पंजीबद्ध कर अनुसंधान कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारायणपुर लौकेश बंसल के पर्यवेक्षण में, प्रहलाद साहू निरीक्षक-थाना प्रभारी कुकड़ाझोर के नेतृत्व में दिनांक 25.03.2023 को रात्रि में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। पता तलाश के दौरान फरार आरोपी सखाराम धनेलिया के बारे में सूचना मिलने पर घेराबंदी कर थाना कुकडाझोर पुलिस द्वारा अपराध घटित होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सखाराम धनेलिया पिता मीलूराम धनेलिया उम्र 32 वर्ष जाति निवासी ग्राम बोरण्ड थाना कुकड़ाझोर जिला नारायणपुर का होना बताया और अपने पिता मीलूराम धनेलिया पर छुरी से प्राण घातक हमला करना एवं अपने मेमोरण्डम कथन में घटना में प्रयुक्त छुरी को अपने कमरे के सामने दीवाल गड़ा/ छुपा कर रखना बताने पर उन्हे पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया और मामले के आरोपी को आज दिनांक 26.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...