सशक्त लेखनी के लिए श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान

HomeCHHATTISGARHसशक्त लेखनी के लिए श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान

Date:

बी.आर.कुर्रे -खरसिया (26 मार्च 2023 )

रायगढ़ – युवा लेखक एवं सामाजिक चिंतक राकेश नारायण बंजारे को मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन छग. जिला इकाई रायगढ़ द्वारा श्रेष्ठ साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार पाण्डेय, संरक्षक एवं विधि सलाहकार आई पी शर्मा अधिवक्ता, प्रवक्ता श्याम नारायण श्रीवास्तव एवं रायगढ़ जिलाध्यक्ष सुशीला साहू ‘विद्या’ द्वारा सम्मान पत्र जारी करते हुए सशक्त लेखनी की हृदय से सराहना की गई। लेखक के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ-साथ सार्थक साहित्यिक यात्रा की कामना की गई।
उल्लेखनीय है कि युवा लेखक राकेश नारायण बंजारे द्वारा श्रेष्ठ रचनाओं के संकलन ‘कोरोना की डायरी’ हेतु अपनी उत्कृष्ट रचना प्रेषित की गई थी। डायरी के प्रकाशनोपरांत इस संकलन पर उत्कृष्ट समीक्षात्मक लेख भी लिखा गया था जो सोशल मीडिया एवं विभिन्न समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था।
मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ द्वारा प्रदत्त सम्मान पत्र काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के संस्थापक पुरुषोत्तम गुप्ता के हाथों से प्राप्त हुआ। इस सम्मान के लिए युवा लेखक ने संगठन एवं साहित्य तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सभी मित्रों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...