26.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

मुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत 203 जोड़ों का दांपत्य जीवन में प्रवेश.

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री कन्याविवाह योजना के तहत 203 जोड़ों का दांपत्य जीवन में प्रवेश.

Date:

विधायक चंदन कश्यप सहित जनप्रतिनिधियों ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं

सुनील सिंह राठौर -नारायणपुर


नारायणपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आज 203 जोड़ों ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर नये जीवन की शुरूआत की। नव विवाहित जोड़ो को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देने विधायक चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा श्रीमती मालती नुरेटी, अध्यक्ष अबुझमाड़ विकास अभिकरण श्रीमती कमली लेकाम, कलेक्टर अजीत वसन्त, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवेश कुमार ध्रुव सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे। समारोह ज़िला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित. किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने सामूहिक विवाह में शामिल नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इस योजना के तहत् आज 203 जोड़ों का विवाह संपन्न हो रहा है, जो बहुत ही हर्श की बात है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह शासन की एक ऐसी योजना है जो निर्धन परिवारों के लिए बहुत ही सहयोगी है। इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शादी पूरे सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न होने के साथ ही उन्हे आर्थिक राशि एवं सामग्री दी जाती है। इसके साथ ही उन्होने जिला प्रशासन को इस व्यवस्थित आयोजन के लिए बधाई भी दी।


कार्यक्रम में अन्य उपस्थित अतिथियों ने भी अपने आर्शीवचन में कहा कि राज्य शासन नेे प्रदेश के ऐसे गरीब माता-पिता जिनकी आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है, कि वे अपने बच्चों की शादी धूमधाम से कर सकें। ऐसे माता-पिता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कारगर सिद्ध हो रही है। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसन्त ने भी नव दंपत्तियों को उनके भावी जीवन के प्रति शुभकामना देते हुए कहा कि चुंकि वे जीवन के नये चरण में प्रवेश कर रहे है, इसी प्रकार वें शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ उठायें। इसके पूर्व कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी रविकांत ध्रर्वे ने सामूहिक विवाह आयोजन के लिए की गयी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नव विवाहित युगलों को योजनांतर्गत निर्धारित राशि की घरेलू सामग्री और 1000 हजार रूपये उनके बैंक खातों में जमा की गई। कार्यक्रम में विवाह विधि-विधान से संपन्न होने पर नव वर-वधू व उनके परिजनो ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related