23.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया…

HomeSportsभारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया...

Date:

दुबई: 21 सितम्बर 2025— टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रविवार रात खेले गए मैच में भारत ने 172 रन का लक्ष्य 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार सातवीं अंतरराष्ट्रीय जीत है।

भारत की जीत में युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का दमदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने 39 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे। शुभमन गिल (47 रन) के साथ अभिषेक ने 105 रन की ओपनिंग साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।

अंतिम चरण में तिलक वर्मा ने 19वीं ओवर में शाहीन अफरीदी की गेंद पर छक्का और चौका लगाकर मैच खत्म किया। वे 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। ओपनर साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 58 रन बनाए, जबकि सईम अयूब और मोहम्मद नवाज ने 21-21 रन जोड़े।

भारत की ओर से गेंदबाजी में शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related