स्वतंत्र छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार: 20 सितम्बर 2025 — छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर अंबेडकर चौक से सगीं मितान नशा मुक्ति केंद्र तक “नमो मैराथन” का आयोजन किया गया। इस मैराथन में जिले के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को फिट रहने तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
मैरेथन में शामिल प्रतिभागियों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर नशा मुक्त जीवन और स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और आमजन को जागरूक करना था कि स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज ही सशक्त छत्तीसगढ़ की पहचान है।
आयोजन में बाल, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय लोगों ने इस तरह के आयोजन को सराहा और कहा कि ऐसे प्रयास समाज में जागरूकता फैलाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
तारीख: 21 सितंबर 2025
स्थान: अंबेडकर चौक से सगीं मितान नशा मुक्ति केंद्र, बलौदाबाजार
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


