स्वतंत्र छत्तीसगढ़
सूरजपुर: 20 सितम्बर 2025— जिले में जमीन फर्जीवाड़े का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां तीन साल पहले मृत हो चुकी आदिवासी महिला की पहचान बनाकर उसकी 10 एकड़ जमीन बेच दी गई। अब यह मामला राजस्व विभाग की लापरवाही और धोखेबाजों की साजिश का खुला उदाहरण बन गया है।
जिले में राजस्व विभाग से जुड़े जमीन फर्जीवाड़े का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन साल पहले मृत हो चुकी आदिवासी महिला की लगभग 10 एकड़ जमीन फर्जी आधार कार्ड बनवाकर बेच दी गई। इस मामले ने न केवल विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है। मामला सूरजपुर जिले के भटगांव तहसील के सोनपुर गांव का है। यहां की रहने वाली ऋषि बाई की साल 2018 में मृत्यु हो चुकी थी। उनके नाम पर करीब 10 एकड़ भूमि दर्ज थी। पति का नाम स्वर्गीय बलिराम जाति उरांव था।
मृतका की जमीन हड़पने के लिए धोखेबाजों ने नरेशपुर (नमाद) गांव की बच्ची बाई को रुपए का लालच दिया और उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा दिया। आधार कार्ड में उसका नाम “ऋषि बाई पति बलिराम जाति उरांव” दर्ज करा दिया गया। इसी पहचान के आधार पर जमीन की अवैध बिक्री कर दी गई। जमीन की देखभाल कर रही महिला को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए। मामला खुलने के बाद ग्रामीणों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है |
जमीन फर्जीवाड़ों के मामले राजस्व विभाग में कोई नई बात नहीं हैं। अक्सर ऐसे मामलों में वर्षों तक केवल तारीखें मिलती रहती हैं, लेकिन रसूखदारों के दबाव में सुनवाई पूरी नहीं हो पाती। इससे पीड़ित पक्ष न्याय से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस फर्जीवाड़े की पूरी जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


