स्वतंत्र छत्तीसगढ़
नई दिल्ली/रायपुर, 19 सितंबर—छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता और रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा की सोच पूरी तरह विदेशी मानसिकता वाली है और उनमें देशभक्ति की भावना कभी नहीं रही। इसलिए उन्हें पाकिस्तान जाकर बस जाना चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में राहुल गांधी द्वारा दिया गया जेन ज़ेड का आह्वान राष्ट्रभक्त युवाओं ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं तो यह उन्हें स्वाभाविक लगता है, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन में भाजपा को लगातार जीत मिलती है, तब वे चुनाव आयोग पर बेबुनियाद “वोट चोरी” का आरोप लगाते हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से खुश है और लगातार भाजपा को समर्थन दे रही है। दिल्ली विश्वविद्यालय का हालिया चुनाव परिणाम इसका बड़ा उदाहरण है, जहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अध्यक्ष पद सहित चार में से तीन सीटों पर विजय हासिल की है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भारत की युवा पीढ़ी राष्ट्रभक्त है और वह राहुल गांधी के बहकावे में आकर कभी भी बांग्लादेश या नेपाल की तरह सड़कों पर नहीं उतरेगी। उनके अनुसार सैम पित्रोदा को हमेशा पाकिस्तान और बांग्लादेश अपना दूसरा घर लगते हैं, क्योंकि उनमें भारतीयता और देशप्रेम की कमी है। इसलिए बेहतर होगा कि वे पाकिस्तान जाकर ही बस जाएं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


