37.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 7 लाख के इनामी दो नक्सली ढेर…

HomeChhattisgarhबीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, 7 लाख के इनामी दो नक्सली...

Date:

बीजापुर: 19 सितम्बर 2025 — नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में सात लाख रुपये के इनामी दो नक्सली मारे गए। ये दोनों कई जघन्य अपराधों में शामिल थे।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर 17 सितंबर को दोपहर करीब तीन बजे मनकेली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी के बाद घटनास्थल की तलाशी में दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए। मौके से एक 303 रायफल, एक बीजीएल लांचर और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें : राशिफल : 19 सितम्बर 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

मारे गए नक्सलियों की पहचान रघु हपका (उम्र 33), गंगालूर एरिया मिलिट्री कमांड सदस्य के रूप में हुई है, जिस पर 5 लाख रुपये का इनाम था। दूसरा नक्सली सुक्कू हेमला (उम्र 32), पेद्दाकोरमा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून का डिप्टी कमांडर था, जिस पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, दोनों माओवादी पेद्दाकोरमा, मनकेली, गंगानूर और तोड़का गांवों में एक छात्र सहित चार ग्रामीणों और एक शिक्षादूत की हत्या जैसी घटनाओं में शामिल थे।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने सुरक्षाबलों की इस कामयाबी पर संतोष जताते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने माओवादी कैडरों से हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाने और मुख्यधारा में लौटने की अपील भी की।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...