चेक बाउंस पर कोर्ट सख्त, प्रेमलाल साहू को जेल और रकम लौटाने का हुक्म…

HomeCHHATTISGARHचेक बाउंस पर कोर्ट सख्त, प्रेमलाल साहू को जेल और रकम लौटाने...

Date:

रायपुर। रायपुर जिला न्यायालय ने चेक बाउंस के एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने कांकेर निवासी आरोपी प्रेमलाल साहू (पिता स्व. बिरजू साहू, निवासी अन्नपूर्णा पर, कांकेर) को दोषी पाते हुए 6 माह की साधारण कारावास की सजा सुनाई। साथ ही आरोपी को ₹9 लाख की राशि परिवादी को लौटाने का आदेश भी दिया गया।

मामले के अनुसार, आरोपी ने परिवादी को चेक के माध्यम से भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन प्रस्तुत चेक अनादृत (बाउंस) हो गया। इस पर परिवादी ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि आरोपी ने न केवल आर्थिक धोखाधड़ी की, बल्कि परिवादी के साथ विश्वासघात भी किया। न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 357(3) के तहत प्रतिकर दिए जाने का आदेश पारित करते हुए कहा कि चेक बाउंस की घटनाएं व्यापारिक लेन-देन और आपसी विश्वास को गहरा आघात पहुँचाती हैं।

न्यायाधीश ने स्पष्ट कहा कि इस तरह के मामलों में अदालत सख्त रुख अपनाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति वित्तीय धोखाधड़ी करने से पहले सौ बार सोचे। अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि प्रतिकर की राशि समय पर लौटाई जाए।

सुनवाई पूरी होते ही आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। अदालत का यह फैसला न केवल पीड़ित के लिए राहत है, बल्कि समाज को यह संदेश भी देता है कि वित्तीय लेन-देन में ईमानदारी और जिम्मेदारी अनिवार्य है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...