जशपुर से बड़ी खबर : नर्स ने नवजात बच्ची को दंपत्ति को सौंपा, पुलिस ने किया पर्दाफाश…

HomeCHHATTISGARHजशपुर से बड़ी खबर : नर्स ने नवजात बच्ची को दंपत्ति को...

Date:

जशपुर: 15 सितम्बर 2025 — जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय अस्पताल में कार्यरत नर्स ने इलाज के बहाने नवजात बच्ची को उसके माता-पिता से लेकर फर्जी कागजों पर दस्तखत कराकर कोरबा निवासी एक दंपत्ति को गोदनामे पर सौंप दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के पिता सुखदेव नाग ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 28 अगस्त को उनकी दूसरी पत्नी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। छुट्टी के समय नर्स अनुपमा टोप्पो बच्ची को टीका लगाने के बहाने ले गई और बाद में बताया कि बच्ची की तबीयत खराब है, इलाज के लिए बाहर भेजना पड़ेगा। इस दौरान कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए और कोरबा निवासी दंपत्ति— निशिकांत मिंज (43) एवं सुमन वानी मिंज (43) — ने बच्ची को अपने पास ले लिया।

काफी दिन बीत जाने के बाद बच्ची न मिलने पर पिता ने नर्स से पूछताछ की, लेकिन वह टालमटोल करती रही। बाद में जानकारी मिली कि बच्ची को दंपत्ति को दे दिया गया है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जे.जे. एक्ट की धारा 80, 81 के तहत अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर, एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी नर्स अनुपमा टोप्पो और दंपत्ति निशिकांत व सुमन मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

जांच के दौरान दंपत्ति कोई वैध गोद लेने का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उनके कब्जे से बच्ची को बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुरक्षित रखवाया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि माता-पिता को धोखे में रखकर अवैध रूप से बच्ची को दंपत्ति को सौंपने का यह गंभीर मामला है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है।

➡️ कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव धुर्वेश कुमार जायसवाल, थाना प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार पांडे, उप निरीक्षक संतोष तिवारी, प्रधान आरक्षक मिथलेश यादव एवं आरक्षक तुलसी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509  (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...