स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर, 13 सितंबर 2025—राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित श्री हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार हेमंत जंघेल ने अपनी पत्नी पूजा जंघेल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उन्हें ड्रिप चढ़ाई गई। जिसमे घोर लापरवाही बरती गई।
हेमंत जंघेल का आरोप है कि जिस ड्रिप का उपयोग उनकी पत्नी पर किया गया, उसकी निडिल में पहले से ही खून के निशान मौजूद थे। जब इस मामले की शिकायत की गई तो अस्पताल के एक कर्मचारी ने यह स्वीकार किया कि गलती से पुराना इस्तेमाल किया हुआ ड्रिप लगा दिया गया।
लेकिन जैसे ही मामला तूल पकड़ने लगा, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को मानने से इनकार कर दिया। इस घटना से मरीज और परिजनों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
इस संबंध में जब अस्पताल के डॉ. बड़वानी से जानकारी लेने के लिए 83498-76756 पर संपर्क किया गया तो उपरोक्त नंबर पर किसी महिला कर्मचारी से बात हुई, उन्होंने कहा, “हम हर किसी को जानकारी देने के लिए नहीं बैठे हैं।” ऐसा कहकर जानकारी देने से इनकार किया।
परिजनों का कहना है कि यदि इस्तेमाल की गई निडिल से मरीज को नुकसान पहुंचता है तो यह गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में अस्पताल प्रबंधन को सख्त जिम्मेदारी तय करनी चाहिए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509 (विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


