23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

रायपुर स्कूल मैदान में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम…

HomeChhattisgarhरायपुर स्कूल मैदान में आकाशीय बिजली गिरने से छात्र की मौत, परिवार...

Date:

रायपुर:11 सितम्बर 2025– राजधानी रायपुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में खेलकूद पीरियड के दौरान हुआ। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र प्रभात साहू अपने साथियों के साथ मैदान में फुटबॉल खेल रहा था, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर प्रभात गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना के बाद मौजूद शिक्षक और बच्चे तुरंत प्रभात को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बिजली गिरने से प्रभात के कपड़े जल गए थे और उसकी छाती पर गहरी चोट के निशान थे। हादसे को देखकर मैदान में मौजूद बच्चे सहम गए और कई साथी सदमे में हैं। प्रभात साहू पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारी का बेटा था। परिवार में वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और बाद में परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related