स्वतंत्र छत्तीसगढ़
रायपुर : 08 सितम्बर 25,-राजधानी से लगे पचेड़ा गांव में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। अवैध संबंध के शक में एक युवक की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पवन कुमार मराठे ने युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवक के सिर और गले पर वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा, जिससे कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509
(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :(94252-44276)


